सकारात्मक
सामाजिक दायरा बढ़ेगा और फायदा मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून देंगी। निवेश संबंधी कामों के लिए अनुकूल समय है। घर की देखरेख या नया व्हीकल खरीदने की प्लानिंग होगी।
नकारात्मक
विवादों से बचें। क्योंकि इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। आपके कामों में रुकावट आएंगी। खर्चों में कटौती करना असंभव होगा। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से मान-हानि हो सकती है। समय अनुसार अपनी सोच में परिवर्तन करें।
काम
बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है। अपने काम की गुणवत्ता में सुधार कर के अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। ध्यान रखें कि सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर आपके काम पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
प्यार
घरेलू मामलों में ज्यादा दखल न दें। आपसी तालमेल से घर का वातावरण सुखद रखना आपका कर्तव्य है।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही है, तो राहत मिलेगी।
Aaj Ka Vrishabha Rashifal: भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3