Aaj Ka Singh Rashifal: {10 जनवरी 2025} आज का सिंह राशिफल, Leo Horoscope Today

By bhajanmarg

Published on:

Aaj Ka Singh Rashifal

सकारात्मक

अनुभवी लोगों के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। विदेश जाने के लिए चल रहे प्रयासों में काफी हद तक कार्य संपन्न हो जाएंगे। आज किसी बहुमूल्य वस्तुओं की खरीददारी भी संभव है।

नकारात्मक

दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता आएगी। अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा संपर्क ना बढ़ाएं, ना ही किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर होने दें। किसी भी तरह की उधारी संबंधी लेनदेन करने के लिए रिस्क उठाना उचित नहीं है।

व्यापार

कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन आ रही है। टैक्स, लोन आदि जैसे मामलों में उलझनें बढ़ सकती है इसलिए इन गतिविधियों को आज स्थगित रखें। सरकारी नौकरी में ट्रांसफर के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

प्यार

जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। परंतु परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।

स्वास्थ्य

ज्यादा मेहनत और परिश्रम के वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना बहुत जरूरी है।

Aaj Ka Singh Rashifal: भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

Leave a Comment